फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों में भी जगह नहीं, परेशान रहे यात्री

Mon, 07 Aug 2017 12:01 AM IST
amarujala
विज्ञापन
railway jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। रक्षाबंधन के मद्देनजर रविवार को ट्रेनों में भी भारी भीड़ रही। प्लेटफार्मों पर यात्री घंटों ट्रेनों का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

 स्थिति यह रही कि पैसेंजर गाड़ियों में पैर रखने की भी जगह नहीं मिली। एक्सप्रेस गाड़ियों में भी जमकर भीड़ रही।झांसी से कानपुर, बांदा, आगरा और बीना की ओर जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ ज्यादा रही। कानपुर पैसेंजर, लखनऊ इंटरसिटी, आगरा, बीना पैसेंजर, बांदा पैसेंजर ताज एक्सप्रेस, ग्वालियर बरौनी मेल, चंबल,  लोकमान्य तिलक गोरखपुर एक्सप्रेस, कुशीनगर, पठानकोट, वलसाड़ - कानपुर एक्सप्रेस, पुष्पक एक्सप्रेस, सदर्न एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस ट्रेनें ठसाठस भरकर चलीं। प्लेटफार्मों पर भी देर रात तक भीड़ रही। किसी से ट्रेन छूटी तो वह बस स्टैंड की ओर भागा। वहां भी भारी भीड़ देख परेशान हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें