झांसी। इंदौर से पटना जा रही इंदौर- पटना एक्सप्रेस पुखरायां में चटकी पटरी से गुजर गई। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ।
सुबह सवा तीन बजे पुखरायां में गेट नंबर 205 से इंदौर- पटना एक्सप्रेस गुजरी। यहां पर दो पटरियां बिछी हुई हैं। यहां पर दूसरी पटरी चटकी हुई थी, लेकिन ट्रेन इससे धड़धड़ाती हुई निकल गई। पटरी टूटी होने की जानकारी बाद में हुई। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। बता दें कि पिछले दिनों इंदौर- पटना एक्सप्रेस पुखरायां के पास पटरी से उतर गई थी, इसमें 150 लोगों की जान चली गई थी।