फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बच्चों की जटिल सर्जरी के लिए अब नहीं जाना होगा बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मेडिकल कॉलेज में अब नवजात और बच्चों की जन्मजात विकृतियों और गंभीर बीमारियों की सर्जरी के लिए दूसरे शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। मेडिकल कॉलेज में जल्द ही पीडियाट्रिक सर्जरी समेत छह नए सुपर स्पेशियलिटी विभाग शुरू किए जाएंगे। इनमें कैंसर की सर्जरी, पेट और पाचन तंत्र की जटिल बीमारियों, हार्मोन संबंधी समस्याओं और गठिया का इलाज भी मिल सकेगा। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने सभी छह विभागों का खाका तैयार कर मंजूरी के लिए शासन को भेज दिया है।
विज्ञापन

पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग से नवजात और बच्चों की जटिल सर्जरी संभव होगी। इससे जन्मजात विकृतियों और पेट संबंधी समस्याओं के लिए रेफर करने की जरूरत नहीं होगी। सर्जरी इन ओंकोलॉजी में कैंसर के ऑपरेशन, गैस्ट्रो सर्जरी में पाचन तंत्र की बीमारियों का इलाज होगा। एंडोक्राइनोलॉजी थायरॉयड, डायबिटीज व हार्मोन संबंधी उपचार देगा, जबकि रुमेटोलॉजी गठिया का इलाज करेगा।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि शासन की मंजूरी मिलते ही ये विभाग चालू हो जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें