फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पोस्टमार्टम में किसान के शरीर में नहीं मिले चोट के निशान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। रक्सा के सिमरा गांव में सिंचाई के पानी को लेकर हुए विवाद के बाद किसान की मौत पिटाई की वजह से नहीं हुई। रविवार को पोस्टमार्टम कराने पर यह बात साफ हो गई जबकि पुलिस ने शनिवार को किसान के परिजनों के आधार पर उसके चचेरे भाई के खिलाफ गैर इरातन हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन

पुलिस अफसरों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सिमरा गांव निवासी राम किशोर (53) पुत्र लालू की शनिवार को घर में मौत हो गई। उसके परिजनों ने आरोप लगाया कि चचेरे भाई पवन, मुकेश खेत में आए थे। सिंचाई के पानी के लिए विवाद करने लगे। आरोपियों ने राम किशोर के साथ मारपीट की। इसमें घायल होने की वजह से उसकी मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पवन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उसे हिरासत में ले लिया। रविवार को राम किशोर के शव का जब पोस्टमार्टम हुआ तब सच्चाई सामने आ गई। उसके शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं थे। आशंका जताई जा रही कि विवाद के दौरान अटैक पड़ने से उसकी मौत हो गई। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि अभी मामले की आगे छानबीन हो रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें