फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 साल से अधिक उम्र वाले पुलिसकर्मी नहीं करेंगे फील्ड में ड्यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
आईजी ने आदेश दिए हैं कि लॉकडाउन के दौरान ऐसे स्थानों पर ड्यूटी दी जाए, जहां आम जनमानस के संपर्क में न आ सके। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने बुजुर्ग और असाध्य बीमारियों से ग्रसित पुलिस कर्मियों को बड़ी राहत दी है। लॉकडाउन के दौरान अब 50 वर्ष से अधिक उम्र वाले पुलिसकर्मियों की फील्ड ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी। गंभीर बीमारियों से ग्रसित सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर स्तर के पुलिसकर्मी जोखिम लेकर चौराहों, अस्पताल व अन्य स्थानों पर ड्यूटी कर रहे हैं। एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिसकर्मियों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए सभी जरूरी उपाय किए जा रहे हैं। जो पुलिसकर्मी 50 वर्ष की आयु से ज्यादा के हैं या बीमारियों से पीडि़त हैं, उनकी ड्यूटी हाटस्पॉट घोषित मोहल्लों में न लगाकर अन्यत्र लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें