फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिसातखाना मोहल्ले को हॉट स्पॉट बनाने की तैयारियां शुरू, आसपास के इलाके होंगे सील

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के कोतवाली स्थित बिसातखाना मोहल्ले में कोरोना पॉजीटीव युवक की मौत के बाद हड़कंप मचा हुआ है। बिसातखाना मोहल्ला को हॉट स्पॉट बनाने की तैयारी पुलिस ने शुरू कर दी है। आसपास के मोहल्लों को भी सील करने की तैयारी है। अधिकारियों ने इलाके का दौरा कर कई जानकारियां हासिल की हैं। कोतवाली के बिसातखाना मोहल्ले में दो दिन पहले एक युवक की तबियत खराब होने पर परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। चिकित्सकों ने आईसोलेशन वार्ड में भर्ती करने के बाद सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा था। इसी बीच युवक की हालत बिगडऩे पर उसे वेंटीलेटर पर रख दिया था। रात में ही जांच रिपोर्ट पॉजीटीव आई थी। रात करीब दो बजे युवक ने दम तोड़ दिया था। खबर मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अफसरों में हड़कंप मच गया था। अब पुलिस ने मृतक युवक के परिजन, रिश्तेदार व पड़ोसियों को क्वारंटीन करने की तैयारी शुरू कर दी है। बिसातखाने को हॉट स्पॉट करने की तैयारी है। साथ ही आसपास के इलाके भी सील किए जाएंगे। बिसातखाना इलाके में आवागमन रोकने के लिए बल्ली लगाकर रास्ते बंद किए जाएंगे। एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि बिसातखाना मोहल्ले को हॉट स्पॉट बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें