फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्नप्रासन्न के लिए नहीं होंगे सामूहिक आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
अन्नप्रासन्न के लिए नहीं होंगे सामूहिक आयोजन घर-घर पहुंचाए जाएंगे पोषक तत्व झांसी। कोविड प्रकोप को देखते हुए सामूहिक आयोजनों पर रोक लगी हुई है। इसके चलते कई महत्वपूर्ण कार्य भी काफी समय से ठप हैं। नवजात शिशुओं के लिए होने वाला अन्नप्रशान समारोह भी नहीं हो रहा लेकिन, अब सामूहिक आयोजन के बजाए सीधे घरों में ही पोषक तत्व पहुंचाने की योजना बनाई गई है। नवजात बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए सरकार अन्नप्रासन्न के जरिए पोषाहार मुहैया कराती है। इसके लिए सार्वजनिक आयोजन होते हैं जहां बच्चे को मीठी दलिया, नमकीन दलिया के साथ ही पोषक तत्व देने के लिए अभिभावकों को जागरूक किया जाता है लेकिन, पिछले कई माह से चल रहे लॉकडॉउन ने इसे भी ठप कर रखा है। जरूरतमंद परिवार के नवजातों को पोषक तत्व नहीं मिल पा रहे। इसे देखते हुए अब योजना बनाई जा रही कि सीधे घरों में ही अन्नप्रासन्न कराया जाए। गांव में वितरित होने वाले पोषाहारों की तर्ज पर अभिभावकों को शिशुओं का पोषाहार उपलब्ध कराया जाएगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र कुमार के मुताबिक शासन के निर्देश के मुताबिक कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें