फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: लाइसेंसी बंदूक के साथ फरार हत्यारोपी का नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। सीपरी बाजार इलाके में दुकानदार की गोली मारकर हत्या करने के बाद लाइसेंसी बंदूक के साथ फरार युवक का पुलिस चौबीस घंटे बाद भी सुराग नहीं लगा सकी। मंगलवार को पुलिस टीम ने उसकी तलाश में कई जगह दबिश दी लेकिन, आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। अब पुलिस मोबाइल सर्विलांस के जरिए उसका सुराग लगाने में जुटी है।
विज्ञापन

सीपरी बाजार के बूढ़ा गांव में उधार पर सिगरेट न देने से नाराज युवक मोहित पाल ने मेहंदी बाग नई बस्ती निवासी नरेश कुशवाहा (50) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद आरोपी मोहित लाइसेंसी बंदूक के साथ फरार हो गया। बंदूक के साथ फरार होने के बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गईं लेकिन, चौबीस घंटे बाद भी पुलिस के हाथ उसका सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने उसकी तलाश में कई जगह दबिश दी। उसके रिश्तेदारों के घर पर भी पुलिस पहुंची लेकिन, उसके हाथ अभी तक खाली हैं। पुलिस को आरोपी युवक के अपराधिक पृष्ठभूमि के बारे में भी मालूम चला है। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि सुरागकसी के लिए कई टीम लगी हैं। उसके बारे में अहम सुराग मिले हैं। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें