फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसान रहा सीटेट का पेपर, नहीं पकड़ा गया कोई नकलची

विज्ञापन
परीक्षा देने के बाद बाहर निकलते अभ्यर्थी
विज्ञापन
झांसी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) जिले के 46 परीक्षा केंद्रों में हुई। इसमें सत्र के प्रथम पेपर में पंजीकृत 26101 अभ्यर्थियों में से 23150 उपस्थित रहे। जबकि दोपहर के सत्र में 23 परीक्षा केंद्रों पर हुए दूसरे पेपर में पंजीकृत 12450 में से 10806 ने परीक्षा दी। दोनों परीक्षाओं में 4595 अभ्यर्थियों ने परीक्षा से दूरी बनाई।
विज्ञापन

महानगर के अधिकांश माध्यमिक कॉलेज परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इनमें पहला पेपर सुबह 9:30 बजे से और दूसरा पेपर दोपहर 2 बजे से शुरू हुआ था। परीक्षा उपरांत कई अभ्यर्थियों ने बताया कि उन्हें पेपर सरल लगा। इसमें कई सवाल बेहद सरल थे। उम्मीद है कि वह इस परीक्षा को उत्तीर्ण कर ले जाएंगे। इधर, कोआर्डिनेटर प्रीति खत्री ने बताया कि परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से हुईं। कोई भी नकलची पकड़ा नहीं गया है।
उल्लेखनीय है कि सीबीएसई प्रत्येक वर्ष दो बार सीटीईटी की परीक्षाएं कराता है। पहली परीक्षा जुलाई में और दूसरी दिसंबर में होती है। सीटेट परीक्षा में दो पेपर होते हैं। पहला पेपर उन लोगों के लिए होता है, जो कक्षा एक से पांच तक पढ़ाना चाहते हैं। जबकि कक्षा छह से आठ तक पढ़ाने वाले अभ्यर्थियों के लिए दूसरा पेपर होता है। इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने बाद अभ्यर्थी केंद्र सरकार के शैक्षिक संस्थाओं में नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें