फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा में गूंजा कैंसर विशेषज्ञों की उपलब्धता का मुद्दा

विज्ञापन
no cancer specialist in medical college
विज्ञापन
झांसी। प्रदेश में खुल रहे मेडिकल कॉलेजों में कैंसर और किडनी जैसे रोगों के विशेषज्ञों की उपलब्धता का मुद्दा उठाया गया। जिले के गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने सदन में इसे लेकर प्रश्न किया। जिस पर वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने जल्द विशेषज्ञों की तैनाती करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

जिले के गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत समय-समय पर विधानसभा में बुंदेलखंड और अन्य प्रमुख मुद्दे उठा चुके हैं। बुधवार को सदन में उन्होंने प्रश्न पूछने के दौरान कहा कि सरकार प्रदेश में नए-नए मेडिकल कॉलेज खोल रही है। झांसी में मेडिकल कॉलेज शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेजों में कैंसर और किडनी संबंधी रोगों के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर होंगे, तो जनता को लाभ मिलेगा। लोग इनके इलाज के लिए टाटा, बिरला, लखनऊ और दिल्ली तक जाते हैं। ऐसे में विशेषज्ञों की उपलब्धता कब तक होगी? इस पर वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि मेडिकल कॉलेजों में जहां डॉक्टरों के पद रिक्त हैं, उसके लिए लोक सेवा आयोग को पत्र भेजा गया है। संविदा पर भी नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है। गंभीर बीमारियों के लिए लोगों को ज्यादा पैसा खर्च न करना पडे़ इसे लेकर सरकार लगातार प्रयास कर रही है। बजट आने पर इसके बारे में पूरी तरीके से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें