रानीपुर (झांसी)। मेला जलविहार महोत्सव में दिवंगत लालाराम राय पहलवान की पुण्य स्मृति में अखिल भारतीय विराट दंगल का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न स्थानों से आए पहलवानों ने अपने दांवपेच दिखाए। झांसी के महापौर बिहारी लाल आर्य ने दंगल का उद्घाटन किया। महापौर आर्य ने मेला जलविहार को बुंदेलखंड की सांस्कृतिक धरोहर और आपसी भाईचारे का प्रतीक बताया। 5100 रुपये की कुश्ती बिजली फतेहपुर और बल्लू ग्वालियर के बीच बराबर रही। साहब बबीना ने सौरभ सरसई को हराया। नितिन सरसई ने देवचंद झांसी को पराजित किया। समरपाल सरसई ने ऋतिक झांसी को पटकनी दी। दंगल में अधिकांश कुश्तियां बराबरी पर छूटीं। निर्णायक चंद्रप्रकाश राय बबीना रहे। पूर्व बुंदेलखंड केसरी पहलवानों को सम्मानित भी किया गया।
अल्पसंख्यक मंच अपना दल के प्रदेश अध्यक्ष अहमद खां मंसूरी ने अध्यक्षता की।आगंतुक अतिथि सरोज प्रेमचंद राय जिला पंचायत अध्यक्ष निवाड़ी, वीरेंद्र राय राष्ट्रीय अध्यक्ष कलवार समाज, अयोध्या प्रसाद खरका, मीरा-विष्णु राय पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, मदन चंद्र राय आदि अतिथियों का कार्यक्रम के आयोजक पार्षद कमलदीप राय, पार्षद मणीन्द्र राय, सुनील राय, दीपक अहिरवार, सुरेश कुशवाहा ने स्वागत किया।