फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मेडिकल कॉलेज अग्निकांड में सात डॉक्टर समेत नौ को समन

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज की एसएनसीयू में 15 नवंबर, 2024 को लगी आग के मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय ने नौ लोगों को समन भेजा है। इसके तहत सभी को 17 अक्तूबर को कोर्ट के सामने अपना पक्ष रखना है।
विज्ञापन

एसएनसीयू में लगी आग में मौके पर ही 10 शिशुओं की मौत हो गई थी। बचाए शिशुओं में से नौ ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। याची अमित मोहन गोयल ने बताया कि एसएनसीयू बिना एनओसी के चल रही थी। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करके कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए, जो अब तक नहीं हुई है। वहीं, जिला एवं सत्र न्यायालय ने तत्कालीन प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह सेंगर, डॉ. ओमशंकर चौरसिया, डॉ. सचिन माहुर, डॉ. सुनीता राठौर, डॉ. कुलदीप चंदेल, जेई संजीव, नर्सिंग सिस्टर इंचार्ज संध्या राय समेत नौ लोगों को समन भेजकर तलब किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें