झांसी। अगर आप इस महीने बैंक में काम से जा रहे हैं, तो तारीखों को देखकर घर से निकलें। इस महीने नौ दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। बैंक अवकाश के चलते लोगों को आर्थिक लेनदेन में समस्या का सामना करना पड़ेगा।
मार्च महीने में त्योहारों के चलते बैंकों में अधिकांशत: अवकाश रहेंगे। बृहस्पतिवार 11 मार्च को महाशिवरात्रि को लेकर अवकाश रहेगा। इसके बाद 12 मार्च शुक्रवार को बैंक खुलेंगे। फिर 13 मार्च को द्वितीय शनिवार, 14 मार्च को रविवार रहेगा। इसके बाद बैंकोें के निजीकरण को लेकर यूनियनों ने हड़ताल का एलान किया है। इसके चलते 15 और 16 मार्च को भी बैैंक बंद रहेंगीं। बुधवार से लोग बैंकिंग कार्य कर सकेंगे। इसके बाद 27 मार्च को चौथा शनिवार, 28 मार्च रविवार, 29 मार्च और 30 मार्च को होली का अवकाश रहेगा। वहीं, 31 मार्च को वार्षिक लेखाबंदी होने के चलते बैंक खुलेंगे, लेकिन उपभोक्ताओं के काम नहीं हो सकेंगे। ऐसे में उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।