फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर के कट बंद करने के लिए हाईवे पर उतरा एनएचएआई का अमला

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कानपुर हाईवे पर डिवाइडर के अवैध कट दुरुस्त करने के लिए बुधवार को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) का अमला सड़क पर उतर गया। उरई की ओर से कट दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा चेतावनी के साथ हाईवे के इर्दगिर्द स्थित 83 ढाबे और पेट्रोल पंप संचालकों को भी नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

झांसी से उरई के बीच 100 किलोमीटर के हाईवे पर 149 कट हैं। इनमें से 64 कट एनएचएआई द्वारा जन सहूलियत की दृष्टि से लोगों के आवागमन के लिए बनाए गए हैं। जबकि, इससे अधिक 85 अवैध कट हैं, जो लोगों ने डिवाइडर तोड़कर बना लिए हैं, जो दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि इस हाईवे पर पिछले 13 माह में हुईं 82 सड़क दुर्घटनाओं में 33 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। इस हकीकत को ‘अमर उजाला’ के 10 और 11 मई के अंक में प्रमुखता साथ ‘सौ किलोमीटर के हाईवे पर 143 कट, 64 वैध और 85 अवैध ’ तथा ‘सौ किलोमीटर का हाईवे, 22 लाख की रोज कमाई... लोगों को सुविधाएं भी दे दो भाई’ के जरिये उठाया गया, जिसका खासा असर हुआ है। बुधवार को एनएचएआई की टीम सुबह से लेकर देर शाम तक अवैध कट दुरुस्त करने में जुटी रही। उरई की ओर से काम की शुरुआत की गई और 27 कट दुरुस्त कर दिए गए। शुक्रवार तक सभी अवैध कट बंद करने का लक्ष्य तय किया गया है।
डिवाइडर के बीच गहरे गड्ढे किए
झांसी। एनएचएआई द्वारा की गई जांच में 23 ऐसे स्थान ऐसे पाए गए हैं, जहां बार-बार डिवाइडर को क्षतिग्रस्त कर अवैध कट बना लिए जाते हैं। इसके स्थायी समाधान के लिए एनएचएआई की ओर से चौडे़ डिवाइडरों के बीच में गड्ढे कर दिए गए हैं, ताकि डिवाइडर क्षतिग्रस्त होने के बाद भी वाहन सड़क के इस पार से उस पार न जा पाएं।
विज्ञापन

अवैध कट दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया गया है। उरई की ओर से काम लगाया गया है। शुक्रवार तक सभी कट दुरुस्त कर लिए जाएंगे। इसके अलावा ढाबा और पेट्रोल पंप संचालकों को 83 नोटिस भी जारी किए गए हैं, ताकि आइंदा से अवैध कट न हो सकें। एनएचएआई लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर है।
विज्ञापन

- सुनील जैन, उप महाप्रबंधक (टेक्निकल) - एनएचएआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें