फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे के अवैध कट बंद कराए एनएचएआई : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। शुक्रवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में हुई जिसमें डीएम ने कहा कि एनएचएआई मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए हाईवे के अवैध कट तत्काल बंद करे। इसके अलावा 18 वर्ष से कम उम्र के छात्र-छात्राएं टू व्हीलर से स्कूल नहीं आ सकेंगे। टू व्हीलर चलाने पर अभिभावक पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


विकास भवन सभागार में हुई बैठक में डीएम ने एनएचएआई व लोक निर्माण विभाग को ब्लैक स्पॉट पर सुरक्षा के लिए लगाए गए होर्डिंग, बैनर का सत्यापन करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि स्पीड ब्रेकर पर रिफ्लेक्टर लगाया जाना सुनिश्चित किया जाए ताकि, दुर्घटना से बचाया जा सके। स्कूल-कॉलेज में एसेंबली के समय यातायात नियमों की शपथ दिलाई जाए व हेलमेट के प्रयोग की जानकारी दी जाए। इसके अलावा अन्य निर्देश भी दिए। बैठक में डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि सभी विद्यालयों से दो फॉर्मेट पर स्कूली वाहन की सुरक्षा के दृष्टिगत सूचना मांगी गई। 299 विद्यालयों में से 222 विद्यालयों ने सूचना दी है। सूचना न देने वाले विद्यालयों को नोटिस दिए जा रहे हैं। इस अवसर पर एसएसपी राजेश एस, सीडीओ जुनैद अहमद, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी राहुल शर्मा, एआरटीओ एसके अग्रवाल, बीएसए नीलम यादव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें