फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊरानीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों किनारों पर लगेंगे पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मंगलवार को विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी आंद्रा वामसी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुए। बैठक में जिले में वर्तमान वित्तीय वर्ष 2021-22 में पौधारोपण विचार-विमर्श तथा अंर्तविभागीय समन्वय पर चर्चा की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि पौधरोपण के लिए निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने हेतु सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जायें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पौधरोपण के लिए भूमि का चयन, अग्रिम मृदा कार्य, अच्छी गुणवत्ता के पौधों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कर लिया जाण्। जिलाधिकारी ने जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि पौधरोपण हेतु कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जाये। कहा कि जनपद में तैयारियों एवं प्रगति की नियमित समीक्षा की जाएगी।
उन्होंने कहा कि विकासखंड बबीना में कनेरा नदी का जीर्णोद्धार एवं पुनर्जीवन के लिए नदी के दोनों किनारों पर वृहद पौधरोपण किया जाए। सभी गोवंश आश्रय स्थल में भी पौधरोपण कराया जाये तथा जिलों की कार्ययोजना में इसे शामिल किया जाये। मनरेगा के माध्यम से 405 जीर्णोद्धार एवं नए तालाबों के आसपास भी वृहद पौधरोपण किए जाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने विकासखंड गुरसरांय में भदरवास नहर के किनारे वृक्षारोपण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में डीएफओ विष्णु कांत मिश्रा बताया कि इस वित्तीय वर्ष में जिले में 60 लाख से अधिक पौधों को रोपने का लक्ष्य निर्धारित है। जिसे विभिन्न विभागों को विभागवार लक्ष्य आवंटित कर दिये गये हैं। मुख्य रूप से वन विभाग लगभग 21 लाख, ग्राम्य विकास 20 लाख से अधिक, कृषि विभाग लगभग 04 लाख उद्यान विभाग ढाई लाख का लक्ष्य दिया गया है। जुलाई के प्रथम सप्ताह में वृहद पौधरोपण हेतु सभी तैयारी पूर्ण कर ली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें