फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले महीने रफ्तार पकड़ेंगे स्मार्ट सिटी के काम

विज्ञापन
मंगलवार को रानीलक्ष्मीबाई पार्क के फब्बारे की सफाई करते श्रमिक बुधवार की सुबह यानी आज से पार्क ख?
विज्ञापन
झांसी। स्मार्ट बनने की राह में पिछड़ती झांसी को रफ्तार देने के लिए नगर निगम अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है। लॉकडाउन में रियायत मिलने के बाद स्मार्ट सिटी के कामों को शुरू करने की तैयारी की जा रही है। तमाम कार्य ऐसे हैं, जो टेंडरिंग प्रक्रिया के दौर से गुजर रहे हैं। ऐसे में अधिकारी इस महीने टेंडरिंग प्रक्रिया पूरी कराने के साथ अगले महीने से काम शुरू कराने के लिए जुटे हुए हैं। सबसे पहले छोटे-छोटे कामों को पूरा कराने पर जोर दिया जा रहा हैै। अधिकारियों का कहना है कि स्मार्ट सिटी के कामों के टेंडर लॉकडाउन से पहले अपलोड कर दिए गए थे। कुछ टेंडरों का तकनीकी परीक्षण हो चुका है। अब वित्तीय परीक्षण के बाद काम को शुरू किया जाना है।
विज्ञापन

40 पार्कों में लगेगी ओपन जिम
स्मार्ट सिटी के तहत महानगर के 40 पार्कों में ओपन जिम लगाई जाएंगीं। इसके लिए पार्कों का चयन किया जाना है। 7.5 करोड़ रुपये होने वाले कार्य के लिए टेंडरिंग का अंतिम चरण चल रहा है। बताया जाता है कि पार्कों में ओपन जिम के साथ कोच तैनात किए जाएंगे। जो लोगों को प्रशिक्षण देंगे। साथ ही, ओपन जिम के प्रयोग के लिए शुल्क तय किया जाएगा। ओपन जिम की फेंसिंग भी कराई जाएगी। वहीं पार्कों में योगा मैट भी लगाई जाएगी। जहां लोग योग कर सकेंगे।
सरकारी भवनों में लगेंगे वर्षा जल संग्रहण संयंत्र
स्मार्ट सिटी में सरकारी भवनों में वर्षा जल संग्रहण संयंत्र भी लगाए जाने हैं। इसके लिए सरकारी भवनों को चिह्नित कर लिया गया है। 9.10 करोड़ की लागत वाले इस काम के जरिए सरकारी भवनों में वर्षा जल का संग्रहण कर भूगर्भ जल बढ़ाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इसकी खासियत यह रहेगी कि जमीन में बारिश का पानी सीधे न जाकर प्लांट के जरिए स्टोर किया जाएगा। जिसे धीरे-धीरे संग्रहित कर भूगर्भ जल में तब्दील किया जाएगा। इस काम के लिए आए आवेदनों का वित्तीय परीक्षण शेष है।
विज्ञापन

वाटर एटीएम बुझाएंगे प्यास
महानगर में 10 वाटर एटीएम लगाने का काम भी अगले महीने तक शुरू कराने की तैयारी की जा रही है। 2.50 करोड़ की लागत से लगने वाले वाटर एटीएम लोगों को जल मुहैया कराएंगे। इसके जरिए लोगों को स्टेशनों की तरह सिक्का डालकर पानी उपलब्ध कराया जाएगा। आठ वाटर एटीएम सार्वजनिक स्थानों पर लगेंगे। जबकि दो वाटर एटीएम मोबाइल होंगे। जो जगह-जगह जाकर लोगों को पानी मुहैया कराएंगे।
स्कूलों में होगी स्मार्ट क्लास
लॉकडाउन के दौरान बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा देने का क्रम चल रहा है। वहीं स्मार्ट सिटी के तहत स्कूलों को स्मार्ट बनाने का काम भी शुरू होना है। इस काम में महानगर के 14 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास बनाई जाएंगीं। साथ ही कुछ स्कूलों में जीर्णोद्घार के कार्य किए जाएंगे।
स्मार्ट सिटी के तहत कई कार्य होने हैं। लॉकडाउन के चलते काम रुक गए थे। कुछ कामों की टेंडरिंग प्रक्रिया चल रही है। उम्मीद है कि इस महीने टेंडरिंग पूरी करा ली जाएगी। जल्द ही काम शुरू करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन

अमित शर्मा, नोडल अधिकारी, स्मार्ट सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें