फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: शादी के आठ माह बाद नवविवाहिता की जहर से मौत, शरीर पर मिले मारपीट के निशान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। शादी के महज आठ माह बाद नवविवाहिता की जहर से मौत हो गई। उसे अचेत हाल में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को उसने दम तोड़ दिया। मायके पक्ष के लोग हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद विसरा सुरक्षित रखवाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


शिवपुरी (मध्य प्रदेश) के पिछोर निवासी राकेश ने अपनी छोटी पुत्री मुस्कान (19) की शादी मार्च माह में शिवपुरी के ही दीपक लोधी से की थी। शादी के बाद से मुस्कान ससुराल में रहती थी। मायके पक्ष के मुताबिक शादी के कुछ माह बाद ही ससुराल के लोग दहेज के लिए उसे परेशान करने लगे। मुस्कान ने इसकी शिकायत भी की। बृहस्पतिवार सुबह मुस्कान से उसकी मां ने बात की। शाम को जब दोबारा उसे कॉल किया गया तब मालूम चला कि उसकी तबीयत खराब है। वह किसी से बात नहीं करेगी। ससुराल के लोगों ने जहर खाने की कोई बात नहीं बताई। मायके पक्ष के लोग पता लगाते हुए यहां पहुंचे तब डॉक्टरों ने उसके जहर निगलने की बात बताई। उस समय मुस्कान अचेत थी। उसके गले समेत शरीर के अन्य हिस्सों में मारपीट एवं खरोंच के निशान थे। सुबह उसने दम तोड़ दिया। वहीं, ससुरालीजन उसके जहर निगलकर आत्महत्या करने की बात कह रहे हैं। हालांकि उन्होंने जहर निगलने की वजह से अनभिज्ञता जताई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के साथ शव का विसरा सुरक्षित कराया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें