फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर में शादी के 21वें दिन युवती ने फांसी लगाकर दी जान, मायके पक्ष ने लगाए आरोप

Wed, 27 May 2020 11:40 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
ललितपुर के थाना कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला चौबयाना में बुधवार की सुबह एक नवविवाहिता ने अपनी ही शादी के 21वें दिन ससुराल में फांसी लगाकर जान दे दी। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। 
विज्ञापन


मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर आरोप लगाए हैं। पुलिस इनकी पड़ताल कर रही है। मोहल्ला चौबयाना निवासी अंजली (19) पत्नी मुकेश कुशवाहा की शादी बीस दिन पहले तीसरे लॉकडाउन के दौरान छह मई को ग्राम पटौआ में सादगी के साथ हुई थी। 

शादी में कुछ ही लोग उपस्थित हुए थे। शादी के बाद वह अपने मायके ग्राम पटौआ से चार दिन पहले ही शनिवार को दूसरी बार विदा होकर ससुराल शहर के मोहल्ला चौबयाना में आई थी। मंगलवार को उसके माता-पिता एवं दो मायके पक्ष के रिश्तेदार अंजली की ससुराल आए थे। 
विज्ञापन


जहां माता-पिता की ससुरालियों से बातचीत हुई और वह वापस लौट गए। माता- पिता अपनी पुत्री अंजली का मोबाइल फोन भी साथ ले गए थे। इसके बाद अंजली ने रात्रि में खाना बनाया, जो सभी ससुरालवालों ने खाया। फिर उसने खाना खाया और अपने कमरे में सोने चली गई। 
 
Trending Videos

सुबह करीब साढ़े छह बजे जब पति मुकेश जागा तो अंजली को अपने कमरे में न पाकर अन्य जगह देखा, लेकिन वह कहीं नहीं मिली। इसके बाद उसने अपने कमरे से लगे बगल वाले कमरे में देखने को कमरा खोला तो कमरा अंदर से बंद था। 

उसने काफी आवाजें लगाईं, लेकिन वह बाहर नहीं निकली। अन्य परिजन भी आ गए और कमरा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन कमरा नहीं खुल सका। इसके बाद पति मुकेश ने खिड़की की जाली काटकर देखा तो अंजली पंखे पर साड़ी से फांसी के फंदे पर लटक रही थी। 

इस  पर उसने खिड़की की जाली काटकर दरवाजा तोड़कर कमरे में अंदर गया और साड़ी को काटकर उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जिसके बाद उसने पुलिस को घटना को जानकारी पुलिस को दी। 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के जेठ रवि कुशवाहा ने बताया कि अंजली बार-बार फोन करके अपने माता- पिता से मायके ले जाने की बात कर रही थी। 
विज्ञापन

इसी बात को लेकर मंगलवार को उसके माता- पिता आए थे और उसे समझा-बुझाकर चले गए थे। इसके बाद उसने यह कदम उठा लिया। मृतका के भाई ग्राम पटौआ निवासी सुरेंद्र ने आरोप लगाते हुए बताया कि अंजली की शादी में दहेज में अपाचे मोटर साइकिल देने की बात हुई थी, लेकिन रुपयों का इंतजाम नहीं होने के कारण तीन-चार महीने बाद देने की बात कही थी। शादी होने के बाद भी अपाचे मोटरसाइकिल को लेकर उसकी बहन को परेशान किया जा रहा था। उसने ससुरालियों पर बहन को जान से मारने का आरोप लगाया है।

अंजली की शादी लॉकडाउन के दौरान बीस दिन पहले हुई थी और बुधवार की सुबह उसकी फांसी लगाने के कारण मौत हुई है। नवविवाहिता ने फांसी किन परिस्थितियों में लगाई है, इसकी जांच की जा रही है। मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
- संजय कुमार शुक्ला, थाना प्रभारी निरीक्षक।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें