फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: अग्रवाल रॉयल्स के नवीन पदाधिकारियों ने शपथ ली

Mon, 27 Jul 2026 02:08 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। अग्रवाल रॉयल्स का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को हुआ। मुख्य अतिथि नगर विधायक रवि शर्मा, विशिष्ट अतिथि विवेक बंसल, संस्थापक अध्यक्ष आनंद अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल और संजय अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन, कुलदेवी मां लक्ष्मी और भारत माता के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने नए अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल को शपथ दिलाई। विशिष्ट अतिथि ने सचिव विनय अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष संजय तथा नवीन कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। संस्थापक अध्यक्ष ने नवीन सदस्यों को शपथ दिलाई। नवीन कार्यकारिणी में पंकज ठेकेदार, अनिल, देवेंद्र मोदी, दीपू मोदी, गिरीश चौधरी, संजीव, कैलाश, कुलदीप सिंघल, मनोज डाबर, राहुल तायल, अजय आदि ने शपथ ली। संस्था के सदस्यों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओम प्रकाश अग्रवाल और संचालन बबीता गर्ग व विजय अग्रवाल ने किया। इस मौके पर संरक्षक मुन्ना मोदी, कैलाश कमरया, ओम प्रकाश बाबा, रविंद्र अग्रवाल, संजय अग्रवाल, वेद प्रकाश अग्रवाल, रचित अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, शीतल अग्रवाल, धर्मेंद्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें