मोंठ। नगर पंचायत के पार्षद नीलेश कुमार ने अपने वार्ड में घर-घर जाकर डस्टबिन बांटे। इस दौरान उन्होंने लोगों से स्वच्छता बनाए रखने व कूड़ा इधर-उधर न फेंकने की अपील की। पार्षद ने कहा कि स्वच्छ व सुंदर वार्ड बनाने में हर नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि घर का कचरा डस्टबिन में ही रखें व नगर पंचायत द्वारा निर्धारित स्थान पर ही उसका निस्तारण करें। उन्होंने लोगों से अपने आसपास सफाई बनाए रखने व दूसरों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। पार्षद नीलेश कुमार ने कहा कि भविष्य में भी जनहित से जुड़े ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे, ताकि वार्ड को स्वच्छ बनाया जा सके। संवाद