फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: नोएडा की तर्ज पर बसाया जाएगा नया झांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
खास खबर
विज्ञापन

बिल्डर भी खरीद सकेंगे सेक्टर, जेडीए खुद भी बेचेगा भूखंड और फ्लैट
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। नोएडा की तर्ज पर एक हजार एकड़ में बसने वाला नया झांसी सेक्टरों में विकसित किया जाएगा। झांसी विकास प्राधिकरण इसका खाका तैयार कर रहा है। यहां बनने वाले भूखंड और फ्लैट खुद जेडीए भी बेचेगा। वहीं, बिल्डर भी जेडीए से अलग-अलग सेक्टर खरीदकर इसे अपने हिसाब से विकसित कर सकेंगे।
करारी और रुंदकरारी में नए झांसी को शुरुआत में 512 एकड़ में विकसित किया जाना है। जेडीए की ओर से जमीन खरीद का काम तेजी से किया जा रहा है। अब जेडीए इसे सेक्टरों में बांटकर विकसित करने की योजना तैयार करने में जुट गया है। बताया गया कि झांसी में पहली बार किसी टाउनशिप को नोएडा की तर्ज पर जेडीए द्वारा सेक्टरों में बांटकर बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

जेडीए नए झांसी में भूखंड, मल्टीस्टोरी, डुप्लैक्स, कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स, स्कूल आदि बना रहा है। जेडीए यहां पर सड़क और सीवर लाइन खुद डालेगा। इसके बाद कुछ सेक्टरों को भी विकसित करेगा। फिर भूखंड, फ्लैट, कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स आदि की बिक्री करेगा। इसके बाद बचे हुए सेक्टरों को बिल्डरों को बेचेगा। इससे जेडीए को जो आय होगी, उससे झांसी विकास प्राधिकरण रुंदकरारी में दूसरे फेज की जमीन खरीदकर नए झांसी का विस्तार करेगा।


300 एकड़ खरीदी जा चुकी जमीन
नए झांसी के लिए प्रथम फेज में जेडीए अब तक 512 में 300 एकड़ जमीन खरीद चुका है। बची हुई जमीन खरीद के लिए भी काश्तकारों से बातचीत जारी है। कुछ जमीन सरकारी भी है। वहीं, झांसी विकास प्राधिकरण नए झांसी का डिजाइन तैयार करवा रहा है। अक्तूबर तक डिजाइन फाइनल होने की उम्मीद है। इसके बाद जेडीए सड़क आदि का निर्माण शुरू कर देगा।
विज्ञापन


वर्जन..
नया झांसी बसाने का काम तेजी से चल रहा है। डिजाइन भी जल्द फाइनल हो जाएगी। इसे सेक्टरों में विकसित करने पर भी चर्चा की जा रही है। - आलोक यादव, उपाध्यक्ष, जेडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें