फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेताजी का जीवन सिखाता है राष्ट्रप्रेम

विज्ञापन
नेता जी सुभाष चंद्रबोस की जयंती सीपरी बाजार में लगी उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते समाज वादी पा?
विज्ञापन
झांसी। आजादी के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई। महानगर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जगह-जगह नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया। महानगर में शोभायात्रा भी निकाली गई। वक्ताओं ने कहा कि नेताजी का जीवन राष्ट्रप्रेम सिखाता है।
विज्ञापन

नेताजी सुभाष जयंती समारोह समिति द्वारा नेहरू युवा केंद्र से शोभायात्रा निकाली गई। इसे पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राज्यमंत्री हरगोविंद कुशवाहा, एमएलसी रमाआरपी निरंजन, पूर्व विधायक बृजेंद्र व्यास, डॉ. बाबूलाल तिवारी, डॉ. धन्नूलाल गौतम, रवीश त्रिपाठी, भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा, विशाल सिंह, मोहन नेपाली मौजूद रहे। बुंदेलखंड विवि की एनएसएस इकाई द्वारा गांधी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कुलपति जेवी वैशम्पायन, मेयर रामतीर्थ सिंघल, विधायक रवि शर्मा, डीएम आंद्रा वामसी, एसएसपी दिनेश कुमार पी, सीडीओ शैलेश कुमार, एनएसएस समन्वयक डॉ. मुन्ना तिवारी ने नेताजी के जीवन पर प्रकाश डाला। ललितकला संस्थान और भगवानदास गुप्ता शैक्षिणिक उत्थान समिति द्वारा संघ के प्रांत सह प्रचार प्रमुख रामकेश विजय की अध्यक्षता में पराक्रम दिवस मनाया। पोस्टर प्रतियोगिता में उपासना जैन, पेटिंग में राजकुमार विजयी रहे। प्रो. देवेश निगम, प्रो. सीबी सिंह मौजूद रहे। रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विवि में कुलपति डॉ. अरविंद कुमार, निदेशक शिक्षा डॉ. अनिल कु मार और चंद्रभान राय ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
बीआईईटी में लीडरशिप विषय पर राष्ट्रीय वेबिनार में राकेश गुप्ता, निदेशक प्रो. वीके त्यागी, डॉ. शहनाज अयूब ने विचार व्यक्त किए। बुंदेलखंड महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. बाबूलाल तिवारी, डॉ. जितेंद्र तिवारी, डॉ. डीपी गुप्ता, डॉ. नवेंद्र सिंह ने नेताजी के संस्मरण सुनाए। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ और पूर्व केंद्रीय मंत्री के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने सीपरी बाजार में सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सपा व्यापार सभा ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। महानगर अध्यक्ष तनवीर आलम खान, शकील खान, अमित खटीक मौजूद रहे। पीआरडी मानेदय कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन, पीआरडी संघ, अखिल भारतीय भ्रष्टाचार एवं अपराध निवारण परिषद ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर अंचल अड़जरिया, हरिओम राजपूत, आरके दुबे, पप्पू राम सहाय मौजूद रहे।
विज्ञापन

डाक विभाग में नेताजी के चित्र पर दीप जलाए गए। शशि कुमार उत्तम, जितेंद्र सिंह, आरबी त्रिपाठी, जीए खान मौजूद रहे। एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन अंबावाय में डीन डॉ. एमई पुरुषोत्तम नायडू, डॉ. अर्चना लाला, डॉ. डीसीपी सिंह, डॉ. सूर्यप्रकाश श्रीवास्तव, बिपिन बिहारी इंटर कॉलेज में उमाशंकर बिलगैया, आमोद नायक, प्रधानाचार्य दिनकर सक्सेना, प्रभात गुप्ता, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष रविंद्र मोहन श्रीवास्तव, हरी वल्लभ खरे, ज्ञानस्थली पब्लिक इंटर कॉलेज में प्रबंधक डॉ. आरबी गुप्ता, अर्चना गुप्ता, स्वामी प्रसाद प्राइवेट आईटीआई डड़ियापुरा में अरुण कुमार स्वर्णकार, कुलदीप सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में एनआर सिंह, कुलदीप सिंह, बाजाजा व्यापार सेवा समिति के कार्यक्रम में चंद्रप्रकाश जैन, गौरव सहगल, जनसत्तादल लोकतांत्रिक के जिलाध्यक्ष डॉ. मधुपाल सिंह, राष्ट्रीय पंच परमेश्वरी महासमिति के अब्दुल रशीद, शहर कोतवाल देवेश शुक्ल, कायस्थ महासभा के रोहित सक्सेना, डॉ. चित्रगुप्त श्रीवास्तव, गंगाधर राव स्मृति समारोह समिति, बड़ा बाजार व्यापार मंडल के अरुण द्विवेदी, डॉ. धन्नूलाल गौतम, बड़ामठ चाचर स्वर्णकार समिति के राजेंद्र सोनी, जूनियर हाईस्कूल खुशीपुरा में नेताजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर चौधरी धर्मेंद्र सिंह, सुनील द्विवेदी मौजूद रहे। बुंदेलखंड विवि परिसर में शारीरिक शिक्षा संस्थान में क्रिकेट मैच में बीपीएड प्रथम सेमेस्टर की टीम ने बीपीईएस प्रथम सेमेस्टर की टीम को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें