फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न शिक्षक मिले और न ही विद्यार्थी

Thu, 16 Feb 2017 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
न शिक्षक मिले और न ही विद्यार्थी - फोटो : demo
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मोंठ व चिरगांव ब्लाक के स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान शिक्षक गैर हाजिर मिले और बच्चों की संख्या भी बेहद कम सामने आई। इस पर एक शिक्षक को निलंबित किया गया है। साथ ही छह के वेतन पर रोक लगाई गई है। 
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान बीएसए जय सिंह को मोंठ के प्राथमिक विद्यालय अमगांव में शिक्षक उपेंद्र सिंह अनुपस्थित मिले। विद्यार्थियों ने बताया कि उक्त शिक्षक सप्ताह में एक बार आते है और कई दिनों के हस्ताक्षर कर चले जाते है। पुष्टि होने पर शिक्षक को निलंबित कर दिया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय अमगांव में निरीक्षण दौरान गंदगी मिली और 40 में से सिर्फ 16 बच्चे उपस्थित मिले। विद्यालय से गैर हाजिर मिली शिक्षिका तारा राजपूत के एक दिन का वेतन रोकने की कार्रवाई की गई। प्राथमिक विद्यालय खिल्ली में पंजीकृत 50 विद्यार्थियों में से पांच ही मिले। शैक्षिक गुणवत्ता न्यून पाए जाने पर शिक्षिका कांता राजेश्वरी, ममता सिंह का वेतन रोकने, बीआरसी माेंठ में कमल देव, राम बिहारी श्रीवास्तव, जितेंद्र गुप्ता का वेतन व मानदेय रोकने के निर्देश दिए और उनसे स्पष्टीकरण मांगा। चिरगांव के प्राथमिक विद्यालय सिया प्रथम में 66 विद्यार्थियों में से 41 और प्राथमिक विद्यालय सिया द्वितीय में 91 विद्यार्थियों में से 53 विद्यार्थी उपस्थित मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें