फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड कर्मचारी को दे दी पदोन्नति, दूसरे का कर दिया स्थानांतरण

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रेलवे के कार्मिक विभाग ने गार्डों के स्थानांतरण व पदोन्नत सूची में दो ऐसे कर्मचारियों का भी नाम शामिल कर दिया, जिनका रिटायरमेंट हो चुका है। इस बात का पता लगने के बाद कार्मिक अधिकारी अब लिपकीय त्रुटि बताकर मामले को दबाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

रेलवे के कार्मिक विभाग ने दस अगस्त को 18 पैसेंजर गार्डों की स्थानांतरण व 20 सीनियर गुड्स गार्ड जो पदोन्नत कर पैसेंजर गार्ड बनाए गए थे उनकी सूची जारी की थी। पैसेंजर गार्डों की सूची में क्रमांक एक पर मोहम्मद सलीम का ग्वालियर से झांसी स्थानांतरण कर दिया गया, जबकि वे नवंबर 2019 में सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इसी तरह दूसरी सूची के क्रमांक 15 पर कुंवर सिंह को पदोन्नत कर स्थानांतरण कर झांसी से ग्वालियर कर दिया गया। जबकि वे भी 31 जुलाई को रिटायर्ड हो चुके हैं। कार्मिक विभाग में पहले भी इस तरह के लापरवाही के मामले सामने आ चुके हैं। इस संबंध में जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि लिपिकीय त्रुटि से ऐसा हो गया। सूची में सुधार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें