फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन समस्याओं के निस्तारण में कोताही बर्दाश्त नहीं : कलेक्टर

Thu, 09 Jul 2026 02:45 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
निवाड़ी /लुहारी । कलेक्टर कार्यालय के सभागार में सभी विभागों आयोजित मासिक बैठक में जिले की प्रशासनिक व्यवस्था, जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन व आम लोगों की शिकायतों के त्वरित निराकरण पर समीक्षा की गई। अध्यक्षता करते हुए कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देशित किया कि जन समस्याओं के समाधान में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में सीएम हेल्पलाइन के तहत 50 और 100 दिनों से लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वह हर आवेदन की गंभीरता को समझें व उनका गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें। साथ ही, जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों और जनप्रतिनिधियों से प्राप्त पत्रों के निराकरण की स्थिति की समीक्षा करते हुए समय-सीमा में कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए गए कि गर्भवती माताओं का पंजीयन सुनिश्चित करें और उनकी समग्र आईडी अपडेट कराना प्राथमिकता में रखें। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि ऐसे विभाग जिनके स्वयं के कार्यालयों का निर्माण होना है, वह राजस्व अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर भूमि का सीमांकन कार्य समय पर सुनिश्चित करें। साथ ही जिले में जमीन आवंटन के प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करने को कहा गया है। नगर पालिका को निर्देशित किया गया कि वह वार्डवार कैंप लगाकर आम जनता से आवेदन प्राप्त करें। इस अवसर पर अपर कलेक्टर इकबाल मोहम्मद, सीईओ जिला पंचायत रोहन सक्सेना, एसडीएम मनीषा जैन, डिप्टी कलेक्टर विनीता जैन, अनिल कुमार तलैया, स्वाति सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें