फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: अनधिकृत अल्ट्रासाउंड सेंटर का भंडाफोड़, पोर्टेबल मशीन सीज

Sun, 28 Jun 2026 02:19 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। करगुवा स्थित एक इमारत में चोरी छिपे अनधिकृत तरीके से चल रहे अल्ट्रासाउंड सेंटर का शनिवार को भंडाफोड़ हो गया। यहां किराये के कमरे में चोरी छिपे भ्रूण परीक्षण किए जाने की शिकायत मिली थी। प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम की कार्रवाई पर सेंटर में काम करने वाले युवक भाग निकले जबकि कमरे से पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन, डीवीआर, मोबाइल फोन समेत अन्य सहायक उपकरण बरामद हुए हैं। टीम ने मशीन को सीज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर मजिस्ट्रेट प्रमोद झा ने बताया करगुवा में अनधिकृत तरीके से अल्ट्रासाउंड की शिकायत मिली थी। इसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर संयुक्त टीम गठित हुई। शनिवार को टीम जांच के लिए मौके पर जा पहुंची। गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में टीम के आने की भनक लगने पर वहां मौजूद दो युवक भाग निकले। टीम को अंदर पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन चालू हालत में मिली। टीम ने वहां से सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर (डिटेल वीडियो रिकॉर्डर) कब्जे में लिया। युवकों के मोबाइल फोन भी कब्जे में ले लिए गए। सीएमओ डॉ. शिशिर पुरी के मुताबिक पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन चालू हालत में मिली है, इससे पता चल रहा है कि वहां अल्ट्रासाउंड किए जा रहे थे। अल्ट्रासाउंड करने वाले दो युवकों के भागने का भी वीडियो है।


000000
- छात्र को किराये पर दिया था कमरा
डिप्टी सीएमओ डॉ. आशीष अग्निहोत्री ने बताया कि छानबीन में यह इमारत बड़ा बाजार निवासी सौरभ कुमार जैन की पाई गई। सौरभ जैन ने जांच के दौरान बताया कि भवन के ऊपरी हिस्से में मेडिकल संबंधी व्यवसाय संचालित हो रहा है जबकि भवन के एक भाग को पेंट की दुकान के लिए दिया गया है। जिस जगह पर अल्ट्रासाउंड सेंटर चलाया जा रहा था वह कमरा प्रिंकित नामक युवक ने खुद को छात्र बताते हुए लिया था। मौके पर टीम ने मकान मालिक को भी बुला लिया।
विज्ञापन





- दो माह या छह माह, अलग-अलग दावे
डिप्टी सीएमओ ने बताया कि कमरे के अंदर दो माह से अल्ट्रासाउंड किए जा रहे थे। वहीं, आसपास के लोगों ने बताया कि नजदीक में करीब छह माह पहले एक नर्सिंगहोम शुरू हुआ है। इसके चालू होने के तीन-चार दिन से बाद से यहां अल्ट्रासाउंड हो रहे हैं।



गुमनावारा व शिवाजी नगर भी जांच के दायरे में
मेडिकल कॉलेज के आसपास कई जगह अनधिकृत रूप से अल्ट्रासाउंड किए जा रहे हैं। करगुवा ही नहीं गुमनावारा व शिवाजी नगर में इसी तरह से कमरों के अंदर जांच हो रही हैं। सूत्रों का कहना है कि यहां दलालों की मदद से प्रतिबंधित जांचें होती हैं। इसकी भनक विभाग को है और सटीक सूचना के लिए टीमें लगा रखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें