अक्षय जन सेवा समिति की सविता पचौरी राशन सामग्री देती हुई
- फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के दरम्यान जरूरतमंद वर्ग के लोगों के समक्ष खाने-पीने की सामग्री का संकट न हो, इसके लिए अमर उजाला फाउंडेशन की हेल्पलाइन (7617566165) लगातार सक्रिय बनी हुई है। फाउंडेशन से जुड़ीं सामाजिक संस्थाएं लगातार जरूरतमंदों तक भोजन व राशन सामग्री पहुंचाने के काम में जुटी हुई हैं।
मंगलवार को भोजन रथ ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष दिलीप पांडेेय व कमल सहगल की अगुवाई में अंबेडकर मार्ग पर गैस वाले बाबा की मजार के पास पहुंचा, यहां रह रहे तकरीबन साठ परिवारों को राशन की किट प्रदान की गईं।
इसके बाद बिजौली, हंसारी में भी राशन बांटा गया। इस काम में प्रदीप पांडेय, वंश सोनी, रवि सोनी, डॉ. जगदीश सिंह चौहान, सौरभ सोनी, दिलीप बहौरिया, चित्रा परिहार, विक्की लाक्षाकार आदि सहयोगी रहे। वहीं, अक्षय जन सेवा समिति की अध्यक्ष सविता पचौरी की अगुवाई में भी जरूरतमंदों को राशन सामग्री वितरित की गई।