फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरत की सामग्री मिली तो खिले चेहरे

विज्ञापन
जरूरतमंदों को राशन सामग्री प्रदान करते समाजसेवी - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन
झांसी। लॉकडाउन की घोषणा होने के बाद से ही अमर उजाला फाउंडेशन की हेल्पलाइन (7617566165) जरूरतमंदों की मदद के लिए लगातार सक्रिय बनी हुई है। फाउंडेशन से जुड़ीं सामाजिक संस्थाओं के जरिये जरूरतमंदों तक भोजन, राशन व अन्य जरूरत की सामग्री पहुंचाई जा रही हैं।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमणकाल में जरूरतमंद तबके की जरूरतें पूरी होती रहें और वे अपने घरों में बैठें, इसके लिए अमर उजाला फाउंडेशन से जुड़ीं सामाजिक संस्थाएं व स्वयंसेवी लगातार सक्रिय बने हुए हैं। बड़ागांव ब्लाक के ग्राम दिगारा, गोरामछिया व शंकरगढ़ में एक सैकड़ा से अधिक परिवारों को जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर आशीष उपाध्याय ने राशन किट प्रदान कीं। इस मौके पर हरप्रताप सेंगर, अमित पालर, योगी पालर, मोनू महाराज, प्रिंस थापक, चंचल बसेड़िया आदि मौजूद रहे। वहीं, ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष दिलीप पांडेय की अगुवाई में रेलगंज, राजगढ़, बिहारीपुरा, बस स्टैंड व सखी के हनुमान मंदिर के पास जरूरतमंदों को भोजन व राशन सामग्री प्रदान की गई। इस मौके पर कमल सहगल, प्रदीप पांडेय, सचिन पांडेय, राजीव पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें