फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरतमंदों से संवाद करने का दिया मंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई प्रह्लाद दामोदरदास मोदी ने आज कार्यकर्ताओं संग सीधा संवाद किया। इस दौरान केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं से सजग रहने को कहा। योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए घर-घर जाने की जरूरत बताई।
विज्ञापन

राजकीय संग्रहालय में प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना प्रसार-प्रसार अभियान के बैनर तले आयोजित अभ्यास वर्ग में बतौर मुख्य अतिथि प्रह्लाद मोदी ने केंद्र सरकार की योजनाओं को मुहिम की तर्ज पर आगे बढ़ाने की बात कही। कहा, योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचे, इसके लिए कार्यकर्ता सजग रहें। गड़बड़ी होने पर अधिकारियों की शिकायत पदाधिकारियों से करें। उन्होंने केंद्र सरकार की सभी 126 योजनाएं के प्रचार-प्रसार के लिए घर-घर जाने पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह परिहार ने उनका स्वागत करते हुए कहाकि सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लोगाें के बीच जाकर काम करना जरूरी है। इस दौरान राष्ट्रीय संगठक जयघोष महाराज, शत्रुधन सिंह परिहार, अभिलाष सिंह, रजनी गुप्ता, फिरोज खान, राम अनुग्रह गुर्जर, अमर पाल सिंह समेत तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पहले चीन का डर था, अब नहीं
प्रचार-प्रसार समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर यहां पहुंचे प्रह्लाद मोदी ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहाकि चीन से पहले के दौर में लोग डरा करते थे। अपने बचपन को याद करते हुए उन्होंने कहा उस समय लोग बाहर नहीं निकलते थे लेकिन, अब समय बदल गया है। अब चीन के नाम पर कोई डर नहीं। उन्होंने इसका पूरा श्रेय अपने भाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया। पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने प्रचार-प्रसार समिति के कार्यों के बारे में भी चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें