फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: झांसी में बनेगा एनडीआरएफ का सेंटर...आपदा में तत्काल मिलेगी मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) का झांसी में बड़ा सेंटर बनने जा रहा है। इसका लाभ बुंदेलखंड के सभी जनपदों को मिलेगा। आपदा की स्थिति में क्षेत्र के हर हिस्से में तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किए जा सकेंगे। इसके लिए प्रशासन की ओर से जमीन की तलाश शुरू कर दी गई है।
मानवीय और प्राकृतिक आपदा की स्थिति में एनडीआरएफ द्वारा तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए जाते हैं। एनडीआरएफ के पास विशेषज्ञों की बड़ी टीम उपलब्ध है, जिससे आपदा की स्थिति में हानि कम से कम हो जाती है। दैवी आपदा से ग्रस्त इलाका होने के बाद भी बुंदेलखंड में अब तक इसका कोई स्थायी बेस नहीं था। लेकिन, अब यह कमी दूर होने जा रही है। एनडीआरएफ झांसी में अपना एक बड़ा सेंटर खोलने जा रहा है। इसकी स्थापना नगर निगम की सीमा में पांच एकड़ जमीन पर की जाएगी। इसके लिए प्रशासन की ओर से नगर निगम से जमीन की मांग की गई है। जमीन को लेकर प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों के बीच वार्ता भी जारी है।
विज्ञापन

बता दें कि झांसी में बनने वाला एनडीआरएफ का सेंटर बुंदेलखंड में आने वाले उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों के साथ-साथ मध्य प्रदेश के नजदीकी जिलों के लिए भी आपदा की स्थिति में लाभकारी साबित होगा। इस सेंटर में हर समय विशेषज्ञों की टीम मौजूद रहेगी। साथ ही बचाव व राहत कार्य से संबंधित उपकरण, वाहन आदि भी उपलब्ध रहेंगे। जमीन चिह्नित किए जाने के बाद सेंटर के निर्माण का काम शुरू कर दिया जाएगा।
000000
दिगारा में बनेगा क्षेत्रीय आपदा प्रतिक्रिया केंद्र
झांसी। झांसी में राज्य आपदा एवं राहत विभाग का क्षेत्रीय आपदा प्रतिक्रिया केंद्र भी स्थापित होने जा रहा है। इसके लिए कानपुर रोड पर दिगारा मौजा में 0.120 हेक्टेअर जमीन चिह्नित की जा चुकी है। जल्द इसका निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। बता दें कि एनडीआरएफ के सेंटर और क्षेत्रीय आपदा प्रतिक्रिया केंद्र स्थापित होने से यहां आपदा की स्थिति में राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरू किए जा सकेंगे।
विज्ञापन

000000
फोटो
झांसी में एनडीआरएफ का सेंटर बनने जा रहा है। इसका लाभ पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र को मिलेगा। दैवी या मानवीय आपदा की स्थिति में तेजी से राहत और बचाव कार्य शुरू किए जा सकेंगे। सेंटर की स्थापना की दिशा में कार्यवाही शुरू कर दी गई है। - अविनाश कुमार, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें