एनसीसी के रैली को झंडी दिखाते अतिथि।
- फोटो : REPORTERS
झांसी। मंगलवार को जलियांवाला बाग कांड की याद में एनसीसी कैडेटों ने प्लाग रन रैली निकाली। इसमें 75 कैडेटों ने भाग लिया।
मंगलवार को झांसी किले से एनसीसी महानिदेशालय के आदेश पर 32 बटालियन के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल सोमवीर अग्रवाल के निर्र्देशन में एनसीसी कैडेटों को हरी झंडी दिखाई। मुख्य अतिथि डा. बाबूलाल तिवारी रहे। प्लाग रन किले से शुरू होकर मिनर्वा चौराहा, कोतवाली, पंचकुइयां, खंडेराव गेट, पुरानी तहसील, महारानी लक्ष्मीबाई पार्क होते हुए झलकारी बाई पार्क पर समाप्त हुई। कैडेटों ने सड़क पर फैली पॉलीथिन को उठाकर नगर निगम के डस्टबिन में डाला और नागरिकों से आह्वान किया की प्लास्टिक कम से कम इस्तेमाल करें।
स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय की कैडेट रौली ने जलियांवाला बाग कांड पर जानकारी दी। बुंदेलखंड महाविद्यालय की कैडेट ख्याति गौतम ने झांसी किले के बारे में बताया। आर्यकन्या कॅालेज की कैडेट अंशिका ने प्लाग रन की उपयोगिता बारे में बताया और कहा कि एक बार इस्तेमाल की जाने वाली प्लास्टिक को इधर- उधर नहीं फेंकना चाहिए। प्लाग रन में स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय, आर्य कन्या महाविद्यालय व बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कैडेटों ने भाग लिया।
संचालन अंजली यादव ने किया। मेजर प्रीति ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर रश्मि सिंह, शीलू सिंह, शारदा सिंह, दीपक श्रीवास्तव, सूबेदार अंकुश, रमेश आदि मौजूद रहे।