फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: नव्या ने बनाया स्मार्ट ब्रिज मॉडल, बाढ़ का पानी छूते ही उठेगा ऊपर

विज्ञापन
नव्या का बनाया हुआ स्मार्ट ब्रिज मॉडल।  - फोटो : au
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। केंद्रीय विद्यालय-2 की छात्रा नव्या श्रृंगीऋषि ने स्मार्ट ब्रिज मॉडल बनाया है, जिसका चयन प्रदेश स्तर के लिए हो गया है। मॉडल के जरिये छात्रा ने बताया कि जिन इलाकों में बाढ़ आती है, वहां ये ब्रिज कारगर साबित होगा। बाढ़ का पानी छूते ही ये ब्रिज ऊपर उठ जाता है।
विज्ञापन




नव्या ने बताया कि कुछ महीने पहले उन्होंने एक ब्रिज के बारे में पढ़ा। उस ब्रिज की खासियत है कि जब कोई शिप निकलती है तो वो खुल जाता है। तभी उनके मन में स्मार्ट ब्रिज बनाने का विचार आया। फिर उन्होंने स्कूल की शिक्षिका कीर्ति श्रीवास्तव की मदद से इसका मॉडल तैयार कर लिया। बताया कि अक्सर तेज बारिश के चलते कई ब्रिज पर पानी भर जाता है। इससे ब्रिज को नुकसान पहुंचता है। साथ ही कई बार हादसा भी हो जाता है। उन्होंने स्मार्ट ब्रिज का जो मॉडल तैयार किया है, उसमें बाढ़ आने पर पानी छूते ही ब्रिज ऊपर उठ जाएगा। इस ब्रिज की ऊंचाई क्षेत्र, नदी के आकार आदि के हिसाब से तय की जा सकती है। उन्होंने बताया कि इस तरह के ब्रिज अभी भारत में नहीं हैं। मगर अमेरिका, इटली और चीन में जरूर बने हुए हैं। कहा कि समय की मांग अनुसार इस तरह के ब्रिज जल्द ही भारत में भी बनते नजर आएंगे। इसलिए उन्होंने ये मॉडल तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें