फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अष्टमी पर घर-घर पूजा हुई महागौरी की

विज्ञापन
नवरात्र पर सिद्देश्व मंदिर की मां पीतांबरा देवी की आरती करते आचार्य हरीओम पाठक। अमर उजाला
विज्ञापन
झांसी। चैत्र नवरात्र की अष्टमी पर घरों व मंदिरों में मां दुर्गा के स्वरूप महागौरी की पूजा की गई। लोगों ने घरों में हवन किए और मां दुर्गा की आराधना की। उन्हें चुनरी अर्पित की और भजन गाए। इसके बाद प्रसाद अर्पण किया। वहीं राम नवमी का पर्व बृहस्पतिवार को मनाया जाएगा। इसके लिए घरों में तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन

अष्टमी को लेकर सुबह से ही घरों में धार्मिक कार्यक्रम शुरू हो गए थे। लोगों ने नारियल, चुनरी व सुहाग की सामग्री अर्पण की। इसके बाद अखंड ज्योति के समक्ष श्री दुर्गा चालीसा और श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। शाम को पूजन अनुष्ठान व आरती के बाद कई श्रद्धालुओं ने अपने व्रत का परायण किया। कई जगहों पर श्रद्धालुओं ने जवारों का भी पूजन किया। नवमी पर इनका विसर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें