फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट जूड श्राइन में नौरोजी प्रार्थनाएं शुरू

विज्ञापन
सेंट ज्यूड्स से महापर्व पर शुरु हुईं नोरोजी प्रार्थना सभाओं में प्रभू के गीत गाती गायन मंडली। अम?
विज्ञापन
झांसी। सेंट जूड श्राइन में सोमवार से वार्षिक नौरोजी प्रार्थनाएं शुरू हो गई हैं। इस दौरान सेंट जूड का ध्वज फहराया गया। विशप पीटर परापुल्लिल के नेतृत्व में पूजा कार्यक्रम हुआ। इसका ऑनलाइन प्रसारण किया गया। विशप ने कहा कि सभी मनुष्य ईश्वर के बताए रास्ते पर चलें और अपने जीवन में बदलाव करें।
विज्ञापन

सेंट जूड के सम्मान में आयोजित वार्षिक नौरोजी प्रार्थना सभा एवं पवित्र बाइबिल के पाठ के अवसर पर विशप ने कहा कि सभी मनुष्यों को हमेशा अच्छे काम और दूसरों की मदद करना चाहिए। धार्मिक कार्यक्रम में मराठी भाषा में बेंजामिन एलफांसो ने एवं हिंदी में फादर सहायनाथन ने प्रवचन दिए। वहीं, श्रद्धालुओं ने सेंट जूड की रैलिक के समक्ष प्रार्थना की, कैंडिल प्रज्जवलित किए और सभी की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर फादर डेनिस, फादर वेनी, फादर विसेंट, फादर फ्रैंकी, फादर कांताराज आदि मौजूद रहे। इससे पहले केरल से आए पीतल के 50 फीट खंबे पर ध्वज फहराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें