फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी ड्राफ्ट से कार खरीदने वाले नटवर लाल की झांसी में तलाश

Mon, 11 Jan 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। फर्जी ड्राफ्ट के माध्यम से कई कारों को खरीदने वाले नटवर लाल की तलाश में छत्तीसगढ़ की पुलिस रविवार को झांसी आई। पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के कई इलाकों में देर शाम तक उसकी तलाश की, मगर कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के जिला कोरवा की पुलिस रविवार को झांसी कोतवाली आई। पुलिस ने बताया कि दो जनवरी को लोकनाथ राठौर पुत्र जय नारायण राठौर निवासी शांति नगर कोरवा ने कृष्णा हुंडई शोरूम से 7.60 लाख रुपये में कार खरीदी। उसने शोरूम में भुगतान के रूप में कार्पोरेशन बैंक का ड्राफ्ट जमा कराया।

चूंकि दो जनवरी को शनिवार था, इसलिए ड्राफ्ट को रख लिया गया। चार जनवरी यानी सोमवार को जब बैंक खुला तो शोरूम से ड्राफ्ट को बैंक में जमा करवाया गया। पाया गया कि ड्राफ्ट फर्जी बना हुआ है। इस मामले में जालसाजी का मुकदमा कोरवा की कोतवाली में दर्ज कराया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने दस्तावेज में दर्शाए पते पर लोकनाथ की तलाश की मगर कोई पता नहीं चला। पड़ताल करने पर खुलासा हुआ कि लोकनाथ फर्जी ड्राफ्ट के माध्यम से अब तक 29 कार खरीद चुका है। कुछ समय पूर्व उसने बरेली के होंडा शोरूम से भी इसी तरह कार खरीदी थी, जिसका मुकदमा दर्ज कराया गया है।

कोरवा पुलिस ने बताया कि फर्जी ड्राफ्ट के माध्यम से खरीदी गई कारों को लोकनाथ औने-पौने दामों में अलग-अलग राज्यों में बेच देता है। पुलिस के हाथ उसके कुछ मोबाइल नंबर लगे। जब नंबरों को सर्विलांस पर लगाया गया तो उसकी लोकेशन झांसी के कोतवाली क्षेत्र में मिली। इस आधार पर पुलिस झांसी आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें