गुरसराय। लखनऊ भेजा गया नरकंकाल गुरसराय वापस कर दिया गया है। अब इसे आगरा भेजा जाएगा। जहां होगी डीएनए एवं फ ोरेंसिक जांच। थानाध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद 1 सितंबर को नर कंकाल को डीएनए व फ ोरेंसिक जांच के लिए लखनऊ भेजा गया था, लेकिन पोस्टमार्टम के बाद चिकित्सकों द्वारा बनाए गए कागजातों में गलती के चलते नरकंकाल को लखनऊ से वापस लौट दिया गया, क्योंकि कानपुर जोन का क्षेत्र लखनऊ न होकर आगरा है। इसकी वजह से लखनऊ में चिकित्सकों ने नर कंकाल को वापस कर दिया। चिकित्सकों द्वारा पुन: कागजातों को तैयार किया गया। इसके चलते अब 3 सितंबर को नरकंकाल गुरसराय से आगरा के लिए भेजा जाएगा ।
ग्राम बरौरा निवासी मृत युवक का एक हफ्ते बाद खेत पर मिले नर कंकाल की फोरेंसिक एवं डीएनए जांच के लिए लखनऊ भेजने के बाद वापस अब नर कंकाल को आगरा भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद चिकित्सकों द्वारा बनाए गए कागजातों में गलती के चलते नरकंकाल इधर उधर भटकता नजर आ रहा है । क्योंकि, कानपुर जोन का क्षेत्र लखनऊ नहीं आगरा है जिसके चलते परिजन परेशान हो रहे हैं।
मालूम हो कि 30 अगस्त मंगलवार की रात्रि भड़ोकर में आयोजित भंडारे में बरौरा गांव के लोग शामिल होने जा रहे थे तो रास्ते में एक खेत के किनारे गांव के व्यक्ति का पैर वहां पड़े जूते से जा टकराया तो लोगों ने मोबाइल जलाकर देखा तो वहां एक कंकाल पड़ा मिला। इसको लेकर गांव के लोगों में हड़कंप मच गया। 31 अगस्त बुधवार की सुबह करन सिंह के परिजनों सहित गांव के लोग खेत पर पड़े नर कंकाल के पास जाकर देखा तो वहां पर मृतक करन सिंह के कपड़े सहित जूते वहां पड़े मिल थे। जिसकी सूचना परिजनों ने गुरसराय पुलिस को दी थी।