फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dengue: बारिश से बढ़ा डेंगू का खतरा, चार पुलिस आवासों में मिला लार्वा, महिला पुलिसकर्मी चपेट में आई

Sat, 03 Sep 2022 12:06 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

नवाबाद की महिला पुलिस कर्मचारी को कई दिनों तक बुखार होने पर जब डेंगू की जांच कराई गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। 25 हजार प्लेटलेट्स पहुंच जाने पर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते अब डेंगू का हमला फिर से शुरू हो गया है। नवाबाद थाने के पुलिस क्वार्टर में रहने वाली महिला पुलिस कर्मचारी डेंगू की चपेट में आ गई है। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इसके अलावा थाने में बने चार पुलिस आवासों में भी डेंगू का लार्वा मिला है।
विज्ञापन


इस साल अब तक जनपद में डेंगू के नौ केस मिल चुके हैं। इसमें अंतिम बार छह जुलाई को एक मरीज सामने आया था। कम बारिश होने की वजह से पानी का जमाव नहीं हो पा रहा था। पिछले कुछ दिनों में हुई अच्छी बारिश से डेंगू का खतरा बढ़ गया है।

नवाबाद की महिला पुलिस कर्मचारी को कई दिनों तक बुखार होने पर जब डेंगू की जांच कराई गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। 25 हजार प्लेटलेट्स पहुंच जाने पर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया।
विज्ञापन


वहीं, मलेरिया विभाग को जांच के दौरान थाना परिसर में बने अन्य चार आवासों में भी डेंगू का लार्वा मिला। ये लार्वा फ्रिज, कूलर, गमले आदि में था। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि अब मरीज की प्लेटलेट्स 45 हजार पहुंच गई है। थाना परिसर में लार्वी साइट का छिड़काव करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें