लॉकडाउन के दौरान राशन कार्ड से तमाम लोगों के नाम काट दिए गए हैं। इसके चलते लोगों को राशन नहीं मिल सका। लोगों ने शनिवार सुबह पूर्ति कार्यालय का घेराव कर लिया। जिले में लॉक डाउन के दौरान सरकार हर कार्डधारक को मुफ्त राशन दे रही है, लेकिन तमाम कार्डधारक राशन से वंचित रह गए। बताया जाता है कि तमाम कार्डधारकों के नाम राशन कार्ड से काट दिए गए हैं। 4 सदस्यों के परिवार में महज एक व्यक्ति का राशन दिया गया है। विभाग का कहना है कि लोगों ने आधार कार्ड फीड नहीं कराए हैं। वहीं लोगों का कहना है कि वो कई बार आधार कार्ड की कॉपी कोटेदार को दे चुके हैं, लेकिन कोई फीडिंग नहीं की गई। इसे लेकर लोग पूर्ति विभाग कार्यालय पहुँच गए। यहां सोशल डिस्टेंसिग की धज्जियां उड़ती नजर आईं। इस दौरान लोगों में आक्रोश नजर आया।
पूर्ति कार्यालय पर लगी लोगों की कतार।
- फोटो : AMAR UJALA
पूर्ति कार्यालय पर लगी लोगों की कतार।