नाग पंचमी पर जगह जगह नाग देवता पूजे गए।
झांसी। शनिवार को महानगर में नाग पंचमी पर्व मनाया गया। हालांकि, लॉकडाउन की वजह से सपेरों की चहलकदमी ज्यादा देखने को नहीं मिली। इक्का-दुक्का सपेरे ही नजर आए। लोगों ने घरों पर रहकर नाग देवता की पूजा की।
नाग पंचमी पर सुबह से ही बीन की गूंज सुनाई देेने लगती थी। घर - घर में सपेरे दस्तक देने लगते थे। लेकिन, कोरोना वायरस के संक्रमणकाल में इस बार नाग पंचमी पर्व की रौनक नजर नहीं आए। लॉकडाउन की वजह से सपेरों की भी आवाजाही थमी रही। सुबह लोग सपेरों का इंतजार करते रहे, दोपहर तक न आने पर घरों में ही लोगों ने नाग देवता की आकृति उकेरकर पूरा की। हालांकि, महानगर के कुछ मोहल्लों में इक्का-दुक्का सपेरे ही पहुंचे।