झांसी। खालसा स्कूल के पास बनी झोपड़-पट्टी में रहने वाले लोगों को खुले
में शौच से मुक्ति दिलाने के लिए नगर निगम वहां शौचालय का निर्माण करा रहा
है। 12 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सार्वजनिक शौचालय का सोमवार को
महापौर किरन राजू बुकसेलर ने भूमि पूजन कर शिलान्यास किया।
वार्ड संख्या
49 में खालसा स्कूल के पास रहने वाले दर्जनों लोग अभी तक खुले में शौच के
लिए जाने को मजबूर हैं। पिछले दिनों महापौर के निरीक्षण के दौरान यहां रहने
वाले लोगों ने उनसे शौचालय बनवाने की मांग की थी। उनकी मांग पर यहां पांच
पुरुष व पांच महिला शौचालय के निर्माण नगर निगम द्वारा कराया जा रहा है।
रविवार को भूमि पूजन कर कार्य की शुरूआत की गई।
इस दौरान मुख्य अभियंता
आरके वर्मा, अधिशासी अभियंता आरके सिंह, व्यापारी नेता राजू बुकसेलर, राजीव
गौतम, जेई एमके जैन, डा. रवि प्रकाश, राजकुमार, महेश गौतम, रवि वर्मा,
शैलेंद्र गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
वार्ड 18 का निरीक्षण आज
झांसी।
महानगर में नगर निगम द्वारा कराए जा रहे विभिन्न निर्माण कार्यों में आए
दिन मिल रहीं शिकायतों की जांच महापौर मौके पर जा कर करेंगी। मंगलवार को
महापौर किरन राजू बुकसेलर वार्ड संख्या18 में हो रहे निर्माण कार्यों का
निरीक्षण करेंगी।