फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: फंदे पर लटका मिला निगम कर्मचारी का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सोमवार को थाना कोतवाली इलाके में नगर निगम का एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अपने घर में फंदे पर झूलता मिला। मृतक के भाई ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

नगर निगम में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत हरेंद्र (37) अपने परिवार के साथ उन्नाव गेट बाहर छोटे-बड़े सरकार मुहल्ले में रहता था। उसे पिता की मृत्यु के बाद साल 2014 में अनुकंपा के आधार पर नौकरी मिली थी। सोमवार की सुबह वह घर पर फंदे पर झूलता मिला। पत्नी व परिजन आनन-फानन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के भाई इतवारी गंज निवासी आलोक कुमार ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। भाई ने बताया कि उसे सुबह एक रिश्तेदार के जरिये हरेंद्र के फांसी लगाने की सूचना मिली। वह तत्काल उसके घर पहुंच गए, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। मेडिकल की इमरजेंसी में भी कोई नहीं मिला। इसके दस मिनट बाद भाई को पत्नी व अन्य रिश्तेदार मेडिकल लेकर पहुंचे। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक तुलसीराम पांडेय ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें