फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महानगर की खूबसूरती को निखारेगा नगर निगम

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo
विज्ञापन
महानगर की खूबसूरती को निखारने के लिए नगर निगम नई पहल करने जा रहा है। नगर  निगम द्वारा कराए जाने वाले निर्माण कार्यों की डिजाइन तैयार करने और अन्य  सर्वे कार्यों के लिए नई एजेंसी से अनुबंध किया जा रहा है। यह एजेंसी  महानगर में फैली नगर निगम की 1100 एकड़ भूमि की उपयोगिता के साथ भविष्य की  योजनाओं को तैयार करेगी। इसके लिए पांच कंपनियों ने आवेदन किया है। दरअसल, नगर निगम में निर्माण और सौंदर्यीकरण के कामों के लिए निर्माण विभाग  के अवर अभियंता और अन्य इंजीनियर्स डिजाइन तैयार करते हैं। साथ ही सर्वें,  एस्टीमेट समेत तमाम कार्यों का भी बोझ रहता है। वहीं अधिकारियों का मानना  है कि अवर अभियंताओं पर अन्य शासकीय कार्य भी रहते हैं। इसके चलते डिजाइन,  एस्टीमेट तैयार करने के काम लटके रहते हैं। वहीं निगम के अधिकारियों का  मानना है कि अवर अभियंता और अन्य अभियंता निर्माण के कामों पर प्रोफेशनल  स्किल का प्रयोग कम कर पाते हैं। इसके लिए अब नगर निगम एक आर्किटेक्ट फर्म  से अनुबंध करने जा रहा है। इसके लिए आवेदन मांगे गए हैं। फर्म का काम नगर  निगम की जमीन के उपयोग की दिशा तय करना और भविष्य के लिए विजन तय करना  होगा। इसके साथ ही नई एजेंसी निर्माण कार्यों की ड्राइंग, सड़क, पुलिया,  भवनों की ढांचागत डिजाइन, सर्वे, पार्कों को खूबसूरत बनाने की योजना और नगर  निगम की संपत्तियों का चिन्हीकरण कर विकास योजना तैयार करना होगा। बताया जाता है कि इस काम के लिए अब तक पांच फर्मों के आवेदन आ चुके हैं।  जिनको जल्द ही प्रस्तुतिकरण के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद एजेंसी का चयन  कर काम शुरू करा दिया जाएगा। यह एजेंसी पार्षदों की संस्तुति पर होने वाले  कामों का एस्टीमेट भी तैयार करेगी। महापौर रामतीर्थ सिंघल ने बताया कि  महानगर की खूबसूरती को बढ़ाने और संपत्ति के सही उपयोग के लिए आर्किटेक्ट  एजेंसी से अनुबंध किया जा रहा है। जल्द ही एजेेंसी का चयन कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें