फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम कार्यकारिणी की छह सीटों पर चुनाव आज

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। नगर निगम कार्यकारिणी की छह सीटों के लिए रविवार को चुनाव होगा। सुबह 10 बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। विपक्ष ने अपने तीन प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं, लेकिन भाजपा उम्मीदवारों के नाम अब तक तय नहीं हो सके हैं। शनिवार को नगर निगम में चुनाव को लेकर सियासी हलचल रही। भाजपा पार्षद अपनी उम्मीदवारी को लेकर वरिष्ठ नेताओं के चक्कर काटते रहे। जबकि विपक्ष के पार्षद अपने पूरे वोट एकजुट करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव को लेकर कई दिनों से गहमागहमी चल रही है। इस बार कार्यकारिणी से भाजपा पार्षद प्रदीप नगरिया, किशोरी प्रसाद रायकवार, रामकुमारी यादव, शांति इंदु वर्मा, कांग्रेस से अरविंद बबलू और बसपा से महेश गौतम बाहर हो रहे हैं। भाजपा ने कार्यकारिणी से बाहर हो रहे चार सदस्यों की जगह चुनाव में चार उम्मीदवारों को उतारने की तैयारी की है। बताया जा रहा है कि सदन में भाजपा पहले से ही मजबूत स्थिति में है। अपने बलबूते वह तीन सीटें आसानी से जीत सकते हैं। पार्टी की निगाह इस बार भी चौथी सीट पर जमी है। इसे लेकर रणनीति बनाई जा रही है। कोई भी पार्षद इधर-उधर न हो जाए, इसके लिए भाजपा रविवार सुबह ही नामों का एलान करेगी। भाजपा में भरत सेन, गोविंद शर्मा, प्रदीप खटीक, विद्याप्रकाश दुबे, जामवती, गायत्री आदर्श गुप्ता की ओर से दावेदारी की गई है। उधर, विपक्षी खेमा भी तीन सीट जीतने के लिए एकजुट नजर आ रहा है। इसे लेकर विपक्ष की ओर से महेश गौतम, उमेश जोशी और जुगलकिशोर का नाम सामने आया है। संख्या बल के हिसाब से भाजपा तीन उम्मीदवारों को आसानी से जिता सकती है। अगर चार उम्मीदवार आते हैं, तो मतदान होगा। आखिरी समय पर अगर भाजपा समझौते की राह पर चली तो छह सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन हो सकता है। रविवार
विज्ञापन

सदन में दलीय स्थिति
भाजपा - 32
बसपा- 11
कांग्रेस- 06
अन्य- 11
महापौर- 1
विधायक- 1
एमएलसी- 1
सांसद- 1
विधान परिषद सभापति- 1
कुल- 65
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें