फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कें भी खोद डालीं, पार्क भी नहीं सुधारे, अब रिलायंस जियो से जुर्माना वसूलेगा नगर निगम

Fri, 29 Jan 2021 07:21 PM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
विज्ञापन
रिलायंस जियो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महानगर की सड़कों को खोद डाला और पार्कों को भी बदहाल छोड़ दिया। रिलायंस जियो कंपनी की मनमानी को लेकर नगर निगम अब सख्ती करने जा रहा है। निगम अब कंपनी से जुर्माना वसूल करेगा और रोड कटिंग का शुल्क भी लेगा। इसके लिए कंपनी को नोटिस जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन


दरअसल, महानगर में जियो कंपनी ने आवास विकास स्थित तात्या टोपे पार्क, शिवाजी नगर स्थित सुभाष चंद्र बोस पार्क , साहनी बिहार पार्क और बंसल कालोनी पार्क के रखरखाव और सुंदरीकरण का जिम्मा लिया था। इसके एवज में कंपनी ने नगर निगम के साथ एमओयू साइन किया था कि नगर निगम कंपनी से रोड कटिंग का शुल्क नहीं लेगा। साथ ही पार्कों में टावर लगाने की अनुमति मिलेगी। लेकिन कंपनी एमओयू में लिखीं शर्तों को भूल गई।

पिछले दिनों नगर आयुक्त अवनीश राय ने चारों पार्क का निरीक्षण किया, तो चौंकाने वाले हालात सामने आए। यहां पर बदहाली और गंदगी मिली। कंपनी का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं मिला। मामले में नगर आयुक्त ने सख्त नाराजगी जाहिर की। साथ ही कंपनी को नोटिस जारी कराया है। जिसमें पार्कों के हाल सुधारने में आए खर्च की रिकवरी की जाएगी। वहीं कंपनी से रोड कटिंग का चार्ज वसूलने के लिए तैयारी की है। नगर आयुक्त अवनीश राय ने बताया कि कंपनी ने पार्कों मेें कोई काम नहीं किया। इसे लेकर नोटिस जारी किया जा रहा है। पार्कों के सुधार में आए खर्च की रिकवरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें