फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई व्यवस्था का जायजा लेने इंदौर जाएंगे निगम अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पूरे देश में साफ - सुथरे शहरों के लिए ब्रांड बन चुके इंदौर की सफाई व्यवस्था देखने झांसी नगर निगम के अफसर भी जाएंगे। नगर आयुक्त पुलकित गर्ग मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की अगुवाई में शामिल दल के साथ जाएंगे। यह दल शुक्रवार को रवाना होगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर लगातार कई साल से नंबर एक पर है, जबकि उत्तर प्रदेश के स्मार्ट सिटी तक इस सूची में अपनी जगह नहीं बना पा रहे हैं। इसको देखते हुए सरकार अलग-अलग समूह में स्मार्ट सिटी मिशन में शामिल शहरों को इंदौर मॉडल देखने के लिए वहां भेज रही है। शुक्रवार को मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की अगुवाई में अफसरों की टीम इंदौर जाकर सफाई व्यवस्था का जायजा लेगी। नगर आयुक्त पुलकित गर्ग के मुताबिक इंदौर में सॉलिड वेस्ट प्लांट, डोर-टू-डोर कूड़ा उठान, सूखा-गीला कूड़ा अलग रखने समेत अन्य व्यवस्थाओें को समझने की कोशिश की जाएगी। इसका इस्तेमाल शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें