फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में डेंगू से बालिका की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में ललितपुर की बालिका (11) की डेंगू से मौत हो गई है। गंभीर हालात में उसे सोमवार की रात को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। कुछ घंटे बाद ही वेंटिलेटर पर भर्ती करना पड़ गया था।
विज्ञापन

जखौरा के रोड़ा गांव की परिधि 14 नवंबर की रात को रेफर होकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुई थी। बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. ओमशंकर चौरसिया ने बताया कि बालिका बेहोशी की हालत में आई थी। उसे लगातार दौरे आ रहे थे। सात-आठ घंटे बाद हालत में सुधार न होने पर उसे वेंटिलेटर पर भर्ती कर लिया गया था। एलाइजा टेस्ट कराने पर डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। रक्तस्त्राव होने पर उसे प्लेटलेट्स भी चढ़ाई गई। बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें