फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाउंटेन और वाटरफॉल से सजेगा चिल्ड्रन पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महानगर में रुके पड़े विकास कार्यों को नगर निगम ने शुरू करा दिया गया। अमृत योजना के तहत नई तहसील के सामने चिल्ड्रन पार्क के निर्माण कार्य का सोमवार को महापौर और नगर आयुक्त ने शुभारंभ किया। पार्क में फाउंटेन और वाटरफाल भी लगाए जाएंगे। इसके साथ ही, भट्टागांव चौराहे से खिरकापट्टी तक हॉटमिक्स सड़क का निर्माण होगा।
विज्ञापन

महापौर रामतीर्थ सिंघल और नगर आयुक्त अवनीश राय ने दोनों निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस मौके पर महापौर ने कहा कि सरकार की अमृत योजना के तहत 1.72 करोड़ रुपये की लागत से बच्चों के लिए पार्क का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें बाउंड्री, शौचालय, फाउंटेन, ट्यूबवेल, वॉटरफाल, सेमी हट, ग्रीनरी होगी। पार्क क्षेत्र के लोगों के लिए काफी सुविधाजनक होगा। उन्होंने कहा कि भट्टागांव चौराहे से खिरकापट्टी तक हॉटमिक्स सड़क और नाली का निर्माण कार्य 1.36 करोड़ की लागत से किया जा रहा है। नगर आयुक्त अवनीश राय ने कहा कि दोनों निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्वक और समय पर पूरे किए जाएं। इस मौके पर चीफ इंजीनियर एलएन सिंह, अधिशासी अभियंता अमित शर्मा, पार्षद कमलेश कुमारी, गीता देवी, विद्याप्रकाश दुबे, आदर्श गुप्ता, संजय वाल्मीकि, रवि भारती, नरेश साहू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें