झांसी। नगर निगम सदन ने सर्वसम्मति से कार्यकारिणी के पारित बजट को ही मंजूर कर लिया। सदन ने इस वर्ष भी हाउसटैक्स समेत अन्य करों की दरें यथावत रखी है। इससे शहरवासियों पर टैक्स के अतिरिक्त बोझ नहीं आया।
चालू वित्तीय वर्ष के लिए कुल 23915 लाख रुपये की आय जो पिछले वर्ष के मुकाबले 2514 लाख अधिक है। इसी तरह 23374 लाख रुपये व्यय का अनुमान किया गया है। इसमें पिछले बार के मुकाबले 8310 लाख की कमी आई है। निगम की आय का सबसे बड़ा जरिया हाउसटैक्स से 15 करोड़ का अनुमान है जबकि व्यवसायिक हाउसटैक्स से सात करोड़ मिलेंगे। दुकानों के प्रीमियम से दो करोड़ रुपये एवं किराया से दो करोड़ रुपये मिलेंगे। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के जरिए यूजर चार्ज से सिर्फ 50 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। सड़क एवं नाली निर्माण पर 3200 लाख, स्ट्रीट लाइट के रखरखाव पर 350 लाख, नए पोल एवं हाईटेशन लाइन पर 400 लाख, आवारा पशुओं को पकड़ने पर 15 लाख, पार्कों के रखरखाव पर 10 लाख, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन पर दो लाख, कुओं की सफाई पर 25 लाख रुपये खर्च किए जाने का प्रावधान किया गया है।
एक नजर में आंकड़े
इन मदों में खर्च करेगा नगर निगम
यात्रा व्यय- 5 लाख
आउटसोर्सिंग कर्मचारियों पर- 720 लाख
नगर निगम की सम्पत्ति के रखरखाव- 15 लाख
प्रवर्तन दल 60 लाख
चूना, फिनायल आदि पर 60 लाख
सफाई उपकरण 100 लाख
महामारी नियंत्रण 100 लाख
पेट्रोल एवं डीजल पर 500 लाख
वाहन किराया 60 लाख
स्वीपिंग मशीन 250 लाख