मेडिकल कालेज के पास अतिक्रमण हटवाती नगर निगम की टीम।
- फोटो : AMAR UJALA
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सोमवार को नगर निगम के प्रवर्तन दल ने जगह-जगह से अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान टीम ने मेडिकल कॉलेज के सामने फुटपाथ घेरे हथठेल संचालकों को दौड़ाया। साथ ही सड़क किनारे ऑटो पार्ट्स संचालकों को सख्त चेतावनी देकर हटवाया। वहीं इलाइट चौराहा, बीकेडी, आयुर्वेद भवन के पास से दुकानें हटवाई गईं। इस दौरान 5200 रुपये शमन शुल्क वसूला गया। वहीं नगर निगम की टीमों ने डिवाइडरों की सफाई की। वहीं एलईडी लाइटों को दुरुस्त कराया गया। इस दौरान अपर नगर आयुक्त अरुण गुप्त, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विनीत, प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल एनएन वाजपेयी, अरविंद पस्तोर, कमलेश मिश्रा मौजूद रहे।